Afghanistan vs Bangladesh, 1st ODI: अफगानिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रहमत शाह (Rahmat Shah) ने बुधवार (8 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए रहमत ने 70 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। वनडे करियर का 32वां अर्धशतक जड़कर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

रहमत ने इस पारी के दौरान वनडे इंटरनेशनल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाले वह अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रहमत ने 124 वनडे मैच की 119 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। उनके बाद अफगान टीम में रनों के मामले में दूसरे नंबर पर मोहम्मद नबी (3678) हैं।

Advertisement

हालांकि अफगानिस्तान के लिए 5000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के कीर्तिमान से रहमत  2 रन दूर रह गए। 

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमत और रहमानु्ल्लाह गुरबाज ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान ने पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद बांग्लादेश की टीम 48.5 में 221 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें टॉप स्कोरर रहे कप्तान मेहदी हसन मिराज, जिन्होंने 87 गेंदों में 60 रन की पारी खेली,वहीं तौहीद हदौय ने 85 गेंदों में 56 रन बनाए। लेकिन इनके अलावा कोई औऱ बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 47.1 ओर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल की। रहमत के अलावा  ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने भी 76 गेंदों में 50 रन का योगदान दिया। मिडल ऑर्डर में उमरजई ने 44 गेंदों में 40 रन और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 46 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार