ICC ODI World Cup 2023 : बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज़ किया है।अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 156 रन बनाए और जवाब में बांग्लादेश ने मेहदी हसन मिराज के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते सिर्फ4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान रहमत शाह ने जो कमाल का कैच पकड़ा उसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये कैच बांग्लादेश की पारी के 29वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब नवीन उल हक की गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने मिड ऑफ के ऊपर से हवाई शॉट खेला।

Advertisement

मिराज के बल्ले और गेंद का कनेक्शन अच्छे से नहीं हुआ था जिसके चलते गेंद को ना तो ऐलिवेशन मिला और ना ही डिस्टेंस। हालांकि, बल्ले और गेंद का कनेक्शन होने के बाद लगा कि ये गेंद मिड ऑफ के ऊपर से निकल जाएगी लेकिन मिड ऑफ पर खड़े रहमत शाह ने कमाल का प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाया और सही समय पर छलांग लगाते हुए सिर्फ एक हाथ से कैच पकड़ लिया। उनके इस करिश्माई कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर अफगानिस्तानी टीम की बात करें तो उनके लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इसके अलावा इब्राहम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई ने 22-22 रन बनाए। अफगानिस्तान के 6 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। एक समय अफगानिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 83 रन था लेकिन 73 रन के अंदर 9 विकेट गिर गए और अफगानिस्तान की गाड़ी पटरी से उतर गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार