टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को क्रिकेट छोड़े लंबा वक्त गुजर गया है लेकिन, अभी भी उनकी फैन फॉलोइंग में तिनके भर का भी फर्क नहीं आया है। फैंस राहुल द्रविड़ की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं।

Advertisement

इस बीच राहुल द्रविड़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राहुल द्रविड़ का स्वैग नजर आ रहा है। राहुल द्रविड़ स्टाइल से कहते हैं, ' मुझसे कहा गया था कि BITS में दाखिले के लिए गणित और भौतिक विज्ञान में कम से कम 75 प्रतिशत नंबर आना चाहिए। शुक्र है कि ये मापदंड चीफगेस्ट सिलेक्ट करने के लिए नहीं है।'

Advertisement

बता दें कि राहुल द्रविड़ इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हों। रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल द्रविड़ टी-20 विश्वकप के बाद जब रवि शास्त्री अपने पद से इस्तीफा देंगे तब टीम इंडिया के कोच बन सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ ने कोच बनने के लिए हामी भी भर दी है।

राहलु द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए 164 टेस्ट मैच 344 वनडे और 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है। टेस्ट मैचों में राहुल द्रविड़ ने 52.31 की औसत के साथ 13288 रन बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में राहुल के नाम 10889 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट में राहुल ने 36 तो वनडे क्रिकेट में राहुल के नाम 12 शतक हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार