India vs England Test: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में केएल राहुल (KL Rahul) स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर नहीं खेलेंगे। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मंगलवार (23 जनवरी) को इसकी पुष्टि की। परिस्थितियों और सीरीज के अवधि को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

 
Advertisement

बीसीसीआई द्वारा पहले दो टेस्ट के लिए चुनी गई भारतीय टीम में विकेटकीपिंग के लिए दो विकल्प हैं, केएस भरत औऱ युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान द्रविड़ ने कहा, “ राहुल इस सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर नहीं खेलेंगे, और हम चयन में ही इसके बारे में स्पष्ट हैं। अपने टीम में दो अन्य विकेटकीपर चुनी हैं और निश्चित तौर पर राहुल ने साउथ अफ्रीका में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज ड्रॉ कराने में बड़ा रोल निभाया। लेकिन पांच टेस्ट मैच की सीरीज और इन परिस्थितियों में खेलने को ध्यान में रखते हुए हम दो अन्य विकेटकीपर में से सिलेक्शन करेंगे।”

भरत टीम इंडिया के लिए पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भरत विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेले थे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनकी दावेदारी ज्यादा मजबूत है। 

बता दें कि विराट कोहली ने निजी कारणों के चलते सीरीज के पहले दो टेस्ट से अपना नाम वापस लिया है। फिलहाल बीसीसीआई द्वारा उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई ऐलान हीं हुआ है। ऐसे में देखना होगा की पहले टेस्ट में 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित XI

Advertisement

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार