आईपीएल 2025 का छठा मैच आज (26 मार्च) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक संघर्ष करती दिखी हैं और इस मुकाबले में किसी एक टीम का जीत का खाता खुलना तय है। केकेआर और राजस्थान दोनों ने अपने पहले मैचों में हार का सामना किया है।

Advertisement

इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, जो हाल ही में पैर की चोट के कारण व्हीलचेयर पर हैं, को मंगलवार को गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के साथ उनके आगामी मुकाबले से पहले दिल खोलकर बात करते हुए देखा गया।

Advertisement

जी हां, द्रविड़ बेशक इस समय चलने की हालत में नहीं हैं लेकिन वो टीम के साथ लगातार जुड़े हुए हैं और इसी कड़ी में उन्होंने केकेआर के खिलाफ मैच से पहले खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और उनसे बात की। इस इमोशनल पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले द्रविड़ विजया क्रिकेट क्लब के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ लीग मैच में खेलते समय अपने पैर में चोट लगवा बैठे थे और तब से वो व्हीलचेयर पर हैं। चोट के बावजूद रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर जैसे केकेआर के खिलाड़ियों के साथ द्रविड़ की बातचीत की तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। द्रविड़ इस समय डगआउट से अपनी टीम के साथ जुड़े हुए हैं और पल पल खिलाड़ियों पर नज़र रखे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार