धर्मशाला, 26 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में बनाए गए 300 रनों के आधार पर भारत अब भी 236 रन पीछे है। टीम के लिए लोकेश राहुल 31 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर नाबाद हैं। 

Advertisement

अपना पहला मैच खेल रहे चाइनामैन कुलदीप यादव (68/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रनों पर समेट दी थी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में एक ओवर खेला जिसमें कोई रन नहीं आया। मुरली विजय और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी नाबाद लौटी।

इसके बाद, रविवार को भारत की पारी को आगे खेलने उतरे विजय (11) और राहुल ने पहले विकेट के लिए 21 रन ही जोड़े थे कि इसी स्कोर पर जोश हाजलेवुड ने विजय को मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कर टीम को दिन का पहला झटका दिया। 

विजय के आउट होने के बाद राहुल का साथ देने आए पुजारा ने पहले सत्र की समाप्ति तक टीम का और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और 43 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 64 कर पहुंचाया। 

Advertisement

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कप्तान स्टीव स्मिथ (111) की शतकीय पारी और डेविड वॉर्नर (56), वेड (57) के अर्धशतकों के दम पर अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है और यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक होगा।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार