हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल सिंह गहलौत (Rahul Singh Gahlaut) ने शुक्रवार (5 जनवरी) को नागलैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2023-24 के मुकाबले में तूफानी दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने 136.31 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 157 गेंदों में 23 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 214 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 146 रन उन्होंने 32 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। इस दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

 
Advertisement

राहुल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 143 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर उन्होंने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। यह हैदारबाद के लिए राहुल की पहली फर्स्ट क्लास पारी थी। 

Advertisement

राहुल ने राजेश बोहरा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1991-92 में बिहार के खिलाफ हुए मैच में असम के लिए खेलते हुए 156 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था। वहीं उसके बाद वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2009-10 में 168 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। 123 गेंदों के साथ रवि शास्त्री इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। शास्त्री ने 1984-85 में बड़ौदा के खिलाफ हुए मैच में बॉम्बे के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया था। 

Also Read: Live Score

28 साल के राहुल इससे पहले सर्विसेज की टीम का भी हिस्सा रह चुहे हैं। उन्होंने 2016 में हरियाण के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। नागालैंड के खिलाफ पारी से उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार