रेलवे महिला क्रिकेट टीम ने गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद पूनम राउत और सेबीनेनी मेघना की अर्धशतकों की बदौलत झारखंड को सात विकेट से हराकर सीनियर वनडे ट्रॉफी का खिताब जीत लिया।

Advertisement

झारखंड महिला टीम ने रविवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं लगा पाई और वह निर्धारित 50 ओवर में 167 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज इंद्राणी रॉय ने 77 गेंदों पर तीन चौकों की बदौलत सर्वाधिक 49 रन की पारी खेली।

Advertisement

उनके अलावा कप्तान मणि निहारिका ने नाबाद 39, निरल रश्मी ने 19 और दुर्गा र्मुमु ने 31 रन का योगदान दिया। रेलवे के लिए स्नेह राणा ने तीन और मेघना सिंह तथा एकता बिष्ट ने दो-दो जबकि स्वेगतिका रथ ने एक विकेट लिया।

रेलवे ने झारखंड से मिले 168 रन के लक्ष्य को 37 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया। विजेता टीम के लिए पूनम ने 94 गेंदों पर 11 चौकों की बदौलत 59 और मेघना ने 67 गेंदों पर छह चौकों की बदौलत 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्नेह राणा ने नाबाद 34 और मोना मेशराम ने नाबाद 19 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार