बेंगलुरू, 14 जून (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को दूसरे सत्र का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खेल रोके जाने तक एक विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (94) और लोकेश राहुल (33) रनों पर नाबाद हैं। 

भारतीय टीम ने पहले सत्र की समाप्ति तक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (107) की शतकीय पारी के दम पर 158 रन बना लिए थे। धवन भारतीय टीम के लिए पहली पारी के पहले सत्र में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 

इसके बाद, दूसरे सत्र में टीम के खाते में 10 रन और जुड़े थे कि यामिम अहमदजाई ने मोहम्मद नबी के हाथों धवन को कैच आउट करा भारतीय टीम का पहला विकेट गिराया। धवन ने अपनी पारी में 96 गेंदों का सामना कर 19 चौके और तीन छक्के लगाए। 

धवन के आउट होने के बाद विजय ने राहुल के साथ मिलकर नाबाद रहते हुए 80 रन जोड़कर टीम का स्कोर 248 तक पहुंचा दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार