Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शनिवार (4 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में 18 गेंदों में 172.22 की स्ट्राईक रेट से 31 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा। 15 साल के सूर्यवशी ने इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

आईपीएल में 19 साल या उससे कम की उम्र में सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्यवंशी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने आईपीएल में 9 पारियों में 157 गेंदों में 30 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में उन्होंने ऋषभ पंत औऱ ईशान किशन की बराबरी की। पंत ने 373 गेंदों में और किशन न 431 गेंदों में 30 छक्के जड़े थे।

Advertisement

इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर राजस्थान को धमाकेदार शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन जोड़े थे।
सूर्यवंशी ने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए टीम के पहले मैच में 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली थी।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्था ने निर्धारित 20 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन और यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए।

जवाब में गुजरात 8 विकेट गवाकर 204 रन ही बना सकी। जिसमें साईं सुदर्शन ने 44 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

राजस्थान के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार