राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुरुवार (28 मार्च) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हरा दिया। दो मैच में राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं लगातार दूसरी हार के साथ दिल्ली आठवें नंबर पर है। 

 
Advertisement

दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की दरकार थी, लेकिन आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन ही दिए। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए।  टॉप स्कोरर रहे रियान पराग ने 45 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन और ध्रुव जुरेल ने 20 रन बनाए।

दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 5 विकेट गवाकर 173 रन ही बना सके। डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों में 49 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 28 रन औऱ मिचेल मार्श ने 23 रन का योगदान दिया।

Also Read: Live Score

Advertisement

राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल और नाद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट, आवेश खान ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार