LSG vs RR Match Highlights: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने हार की सिलसिला तोड़ा औऱ सात मैच में अपनी पांचवीं जीत हासिल की। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए और लखनऊ के पहले 3 विकेट सिर्फ 11 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। ओपनिंग बल्लेबाज आयुष बदोनी, कप्तान ऋषभ पंत और एडेन मार्करम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली और थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 

Advertisement

मेजबान टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 55 रन की पारी खेली,लेकिन कोई  और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। लखनऊ की टीम के आठ खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए। जिसके चलते लखनऊ की टीम 18 ओवर मे 119 रन पर ऑलआउट हो गई। 

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट, रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला औ खराब शुरूआत के बावजूद भी 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। राजस्थान को 32 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 32 रन के कुल स्कोर पर ही ध्रुव जुरेल औऱ वैभव सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए। 

जायसवाल ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए,जबकि जुरेल गोल्डन डक हुए, दोनों लगातार दो गेंदों में आउट हुए। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 8 रन की धीमी पारी खेली। इसके बाद कप्तान रियान पराग और और शिमरोन हेटमायर को शुरूआत  को मिली लेकिन आसानी से अपना विकेट गवा बैठे। पराग ने 19  गेंदों में 20 रन और हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रन जोड़े। 

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे रविंद्ग जडेजा ने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। डोनोवन फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए शुभम दुबे ने 11 गेंदों में नाबाद 19 रन की पारी खेली और टीम को लड़ाई लायक स्कोर तक पहुंचाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ  के लिए मोहम्मद  शमी,मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार