Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार (19 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जाय़ंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदों को थोड़ी और मजबूती मिली है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को कप्तान यशस्वी जायसावल और वैभव सूयवंशी को जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 75 रन जोड़े। जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रन की पारी खेली और उनके पवेलियन लौटने के बाद सूर्यवंशी ने रनों की रफ्तार को बनाए रखा।
सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की। सूर्यवंशी ने 244.74 की स्ट्राईक रेट से 38 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के लगाए। ध्रुव जुरेल 38 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
लखनऊ के लिए आकाश महाराज सिंह और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 109 रन जोड़े। इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के जड़े।
इसके बाद मार्श ने एक छोर संभाले रखा और तूफानी अंदाज में 57 गदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 96 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। आखिरी 11.4 ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज सिर्फ 111 रन ही बना सके।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान के लिए य़शराज पुंजा ने 2 विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया।