IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भारतीय टी20 टीम से पत्ता कट चुका है। हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था उस सीरीज में संजू टीम का हिस्सा थे। हालांकि उस सीरीज में संजू सैमसन ने काफी खराब बल्लेबाजी की थी।

Advertisement

संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीनों मैचों में मौका मिला था लेकिन वह उसे भुनाने में कामयाब ना हो सके इसी कारण उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में संजू के पास खुदको साबित करने के लिए भरपूर मौका था लेकिन जिस तरह उन्होंने उन मौकों को जाने दिया उसने सभी को हैरान किया। संजू सैमसन के लिए अब टीम इंडिया में वापसी करना आसान नहीं होगी।

Advertisement

26 साल के संजू सैमसन ने भारत के लिए 7 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 11.86 की औसत और 118.57 की स्ट्राइक रेट से महज 83 रन बनाए हैं। टी 20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट स्कोर 23 का है। संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को टीम में ऋषभ पंत के बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है।

ईशान किशन को संजू सैमसन पर प्राथमिकता मिली: ईशान किशन ने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 516 रन बनाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में भी ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और 94 गेंदों पर 173 रनों की पारी खेली थी।

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी. नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार