लेग स्पिनर केसी करियप्पा का कहना है कि जब वह खराब स्थिति में थे तो राजस्थान रॉयल्स ने उनकी काफी मदद की। करियप्पा और ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल ने हाल के महीनों में ज्यादा परिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन यह दोनों राजस्थान रॉयल्स को यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दौरान प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

करियप्पा ने कहा, जब मैं कर्नाटक टीम में नहीं चुना गया तो मैं काफी निराश हो गया था। मैंने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतर किया लेकिन इसके बाद चीजें मेरे लिए सही नहीं रही।

Advertisement

उन्होंने कहा, जुबिन भरुचा सर ने मुझे बुलाया और आईपीएल ट्रॉयल्स देने के लिए कहा। मैं आश्चर्यचकित था कि एक साल से दूर रहने के बाद मुझे ट्रॉयल्स के लिए बुलाया गया है। हालांकि, मैं वहां गया और मैंने गेंदबाजी की।

करियप्पा ने कहा, जुबिन सर ने फिर मुझे फोन किया और कहा, 'मैं 2015 से आपको देख रहा हूं, लेकिन आपको क्या दिक्कत है? आपकी फिटनेस को क्या हुआ है? हमें आपकी गेंदबाजी पसंद है लेकिन आपको अपनी फिटनेस ठीक रखनी होगी। यही वह क्षण था जब मुझे फिर से प्रेरणा मिली और मैंने लय में वापस आने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की। इसलिए मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं वास्तव में उनका और राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी का शुक्रगुजार हूं। मुझे लगता है कि मैं उनकी वजह से अपने पैरों पर वापस आ गया हूं और अब मैदान पर उस विश्वास को चुकाने का समय आ गया है।

दूसरी ओर, श्रेयस आईपीएल और घरेलू क्रिकेट दोनों में लगातार खेल रहे हैं और सब कुछ सरल रखना चाहते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार