आईपीएल में खेलकर अपनी पहचान बना चुके राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग एक बार सुर्खियों में आ चुके हैं। पराग ने आखिरकार खुलासा किया है कि जिस बैट पर विराट कोहली ने ऑटोग्राफ दिया था उस पर उन्होंने क्या मैसेज लिखा था।

Advertisement

पराग राजस्थान के लिए कई बार मैच जिताऊ पारियां भी खेल चुके हैं। हालांकि, आईपीएल के 14वें सीज़न में उनका बल्ला भी खामोश रहा और यही कारण है कि राजस्थान की टीम ने संजू सैमसन की कप्तानी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद पराग विराट के पास पहुंचे थे और उनका ऑटोग्राफ लिया था।

Advertisement

पराग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सवाल जवाब सेशन के दौरान एक यूज़र ने पराग से पूछा था कि 'आपका सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी ऑटोग्राफ' किसका था, तो इस सवाल के जवाब में पराग ने विराट द्वारा साइन किए गए बल्ले की तस्वीर साझा की।

इस तस्वीर में बल्ले पर कोहली के साइन के साथ दिल को छू लेने वाला संदेश भी दिखाई दे रहा था। कोहली ने उस बल्ले पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा था, "प्यारे रियान, खेल का आनंद लो। गुडलक।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार