नई दिल्ली, 2 मई (CRICKETNMORE)| अंजिक्या रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम आज दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। राजस्थान को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

राजस्थान इस समय सात मैचों में तीन जीत और चार हार केसाथ पॉइट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है। 

Advertisement

राजस्थान के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन अच्छी लय में हैं। लेकिन बड़ी कीमत में खरीदे गए बेन स्टोक्स और जॉस बटलर का रन नबनाना उसके लिए आगे की राह मुश्किल कर सकता है। 

गेंदबाजी में जोफरा आर्चर ने दो मैचों में छह विकेट चटकाए हैं लेकिन अन्य गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों का सफल न होना राजस्थान को महंगा पड़ सकता है। 

 

बेन स्टोक्स के बाद इस आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके जयदेव उनादकट भी अब तक बेरंग साबित हुए। टीम की मजबूती के लिए जैसे प्रदर्शन की उनसे उम्मीद है, उसमें वह नाकाम रहे हैं। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्या रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, धवल कुलकर्णी, जोफरा आर्चर, जयदेव उनादकट, के. गौतम, महिपाल लोमरोर, जोस बटलर, ईश सोढ़ी, राहुल त्रिपाठी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार