Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास शुक्रवार (27 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में दो खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बटलर अगर इस मुकाबले में 18 रन बना लेते हैं तो वह एक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

Advertisement

बटलर ने इस सीजन खेले गए 15 मैच में 51.33 की औसत से 718 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक औऱ चार अर्धशतक शामिल हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा रन के मामले में वह पहले नंबर पर हैं।

Advertisement

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली (973 रन) के नाम है। 848 रन के साथ डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर,वहीं 735 रन के साथ केन विलियमसन तीसरे स्थान पर हैं। माइकल हसी और क्रिस गेल 733 रन के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर काबिज हैं।

बटलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकाबले में 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि उनकी टीम राजस्थान को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 

इसके अलावा बटलर टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने के करीब है। इस आंकड़े से वह सिर्फ दो छक्के दूर हैं। इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में 350 छक्के जड़ने का कारनामा अब तक सिर्फ एलेक्स हेल्स और इयोन मोर्गन ने ही किया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार