Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने रविवार (24 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान के लिए इस मैच में जीत जरूरी है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान की शुरूआत खराब रही और पावरप्ले में ही 3 विकेट गिर गए। शानदार फ़ॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए, वहीं यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों में 27 रन और कप्तान रियान पराग ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए पवेलियन लौटे।
इसके बाद मिडल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल और दसुन शनाका ने पारी को थोड़ा संभाला। जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रन और शनाका ने 15 गेंदों में 29 रन जोड़े।
निचले क्रम में जोफ्रा आर्चर 15 गेंदों में 32 रन औक रविंद्र जडेजा के 11 गेंदों में 19 रन के योगदान की बदौलत राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट, विल जैक्स, एएम गजनफर और कोर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट