पहले मैच में बेहतरीन शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को आईपीएल के 13वें सीजन के अपने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार गई। राजस्थान का यह इस सीजन का पहला मैच था जिसे उसने 16 रनों से जीता। राजस्थान के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों चले, लेकिन तीन बार की विजेता सीएसके के लिए इस मैच में कुछ भी अच्छा नहीं रहा। राजस्थान ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 216 रन बनाए। सीएसके 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी।

Advertisement

इस मुकाबले में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात हुई,जिसके कई नए रिकॉर्ड्स भी बने।

Advertisement

एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आबू धाबी में हुए मुकाबले में कुल 33 छक्के लगे। जिसमें राजस्थान के बल्लेबाजों ने 17 और चेन्नई ने 16 छक्के मारे। एक आईपीएल में यह सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2018 में चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में 33 छक्के लगे थे। 

आईपीएल में सबसे ज्यदा छ्क्के

Advertisement

पीयूष चावला ने अपने कोटे के चार ओवरों में 55 रन दिए औऱ इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 6 छक्के जड़े। इसके साथ ही पीयूष आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के पड़वाने खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच के बाद उनके नाम 176 छक्के हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा (170) हैं।

सैमसन का अनोखा रिकॉर्ड 

Advertisement

संजू सैमसन ने 32 गेंदों में खेली गई 74 रन की तूफानी पारी के दौरान 9 छक्के जड़े। इसके साथ वह दो बार एक पारी में 9 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सैमसन ने 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में 10 छक्के जड़े थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार