इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार, 01 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

इस मैच के लिए मौसम पूर्वानुमान काफी बेहतर बताया जा रहा है। इसके अनुसार, जयपुर में होने वाले मैच के दौरान मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहने का अनुमान है, जिसमें 27% नमी और तापमान लगभग 31.6˚C रहेगा। कुल मिलाकर बारिश की संभावना 1% है जिससे साफ है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था जिसे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सुपर ओवर में 12 रन चेज करके 2 बॉल रहते जीता था। इस मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने 37 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। यहां पिछले सीजन कुल सात मुकाबले खेले गए थे जिसमें से चार रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी। दूसरी तरफ पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो स्कोर बोर्ड पर टांगने ही होंगे। बताते चलें कि यहां IPL के करंट सीजन में अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है जिसे सनराइजर्स हैदराबात की टीम ने 18.3 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीता। इस मुकाबले में 40 ओवर के खेल में 457 रन बने और 11 विकेट गिरे।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार