बेंगलुरू, 29 अप्रैल (CRICKETNMORE)| पिछले दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले आईपीएल-12 के मैच में प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी।

Advertisement

राजस्थान की टीम इस समय लीग की अंकतालिका में 12 मैचों में पांच जीत और सात हार के साथ 10 अंक लेकर सातवें नंबर पर है। टीम की कोशिश बीते दो मैचों से चले आ रहे अपने विजयी क्रम को जारी रखने की होगी। 

Advertisement

प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। 

इस मैच के बाद राजस्थान के कप्तान स्टीवन स्मिथ विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए आस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे। जाने से पहले स्मिथ जीत के साथ इस संस्करण का समापन करना चाहेंगे। 

राजस्थान को अपने स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने इस सीजन में अबतक 12 मैचों में 391 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में श्रेयस गोपाल 12 मैचों में अबतक 15 विकेट ले चुके हैं। 

 

वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बैंगलोर को रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 16 रनों से हार सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

कप्तान कोहली ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच के बाद कहा था कि अब उनकी टीम बाकी बचे मैचों में सकारात्मक क्रिकेट खेलेगी। 

बल्लेबाजी में टीम को एक बार फिर अब्राहम डिविलियर्स और कप्तान कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने इस सीजन में अबतक क्रमश: 431 और 423 रन बनाए हैं। 

गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल 12 मैचों में अबतक 16 विकेट हासिल कर दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

बैंगलोर ने 12 मैचों में चार जीते हैं और आठ हारे हैं। टीम इस समय आठ अंकों के साथ सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। 

टीमें : (संभावित) 

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग। 

Advertisement

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डी विलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार