Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में हार से किसी एक टीम का के प्लेऑफ में जाने का सपना टूट सकता है। दोनों टीमें इस समय 13 मैचों में 12 अंक लिए हुए हैं। बेहतर रन रेट के कारण राजस्थान पांचवें स्थान पर है, जबकि कोलकाता छठे स्थान पर है।

Advertisement

इस सीजन में दोनों टीमें जब पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थी तो कोलकाता ने राजस्थान को 37 रनों से हराया था।

कोलकाता ने इस मैदान पर तीन मैचों में एक जीते हैं और दो हारे हैं जबकि राजस्थान ने राजस्थान ने छह मैचों में केवल एक ही जीता है जबकि पांच हारे हैं।

टीमें:

 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी

कोलकाता नाइट राइडर्स : शुभमन गिल, नितीश राणा, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार