नई दिल्ली, 12 फरवरी | राजस्थान हाई कोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैचों को गुवाहाटी शिफ्ट करने की चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को अपना फैसला सुना सकता है।

Advertisement

इस बीच, बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स का समर्थन करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि घरेलू मैचों के अनुरोध को लेकर उन्होंने किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।

Advertisement

इस मामले में आईपीएल के नियमों की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आईपीएल के नियम किसी भी फ्रेंचाइजी को अपने तीन घरेलू मैचों को दूसरे स्थान पर ले जाने की अनुमति देता है। लेकिन इसके लिए आईपीएल कार्यकारी परिषद की मंजूरी मिलनी जरूरी है।

सूत्रों ने कहा, "नियम साफ कहता है कि अगर आपके पास आईपीएल कार्यकारी परिषद की मंजूरी है तो आप अपने तीन घरेलू मैच दूसरे स्थान पर खेल सकते हैं। इसलिए राजस्थान रॉयल्स कुछ ऐसा नहीं कर रही है, जोकि नियमों के खिलाफ हो।"

इस बारे में जब फ्रेंचाइजी के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैचों को गुवाहाटी शिफ्ट करने का कदम कई कारणों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह सिर्फ अधिक राजस्व हासिल करने के मकसद से नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, "इस बात से कोई इनकार नहीं करता है कि राजस्व एक चिंता का विष्य है। लेकिन गुवाहाटी में मैचों को शिफ्ट करने का यह कोई एक कारण नहीं है। हम इस खेल को पूर्वोत्तर में भी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। गुवाहाटी में हमारे पास राजस्थान मूल के बहुत सारे लोग हैं। हमें लगता है कि उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक्शन में देखने का यह एक अच्छा विचार होगा।"

Advertisement

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "इसके अलावा हम पूर्वोत्तर में जमीनी स्तर पर भी काम कर रहे हैं और आने वाले समय में आप को वहां हमारे द्वारा शुरू की जा रही अकादमी देखने को मिल सकता है। इसलिए, हम इस खेल को वहां के स्थानीय लोगों तक ले जाना चाहते हैं और अपने लोकल हीरो रियान पराग को भी नहीं भूलना चाहते। हमारे पास किसी के खिलाफ करने को कुछ भी नहीं है। हम सकारात्मक हैं और हमें उम्मीद है कि अदालत यह समझेगी कि हम अपने खेल को जयपुर से गुवाहाटी ले जाकर किसी के भी भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार