IPL 2026 Qualifier 1, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में RCB के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत दी, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 93 रन ठोक डाले। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 मुकाबला मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 72 रन की तेज साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन की आक्रामक पारी खेली।

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला और क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों में 95 रन की अहम साझेदारी निभाई। क्रुणाल पंड्या ने 28 गेंदों में 43 रन की उपयोगी पारी खेली।

वहीं रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए गुजरात के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। पाटीदार का स्ट्राइक रेट 281 से ज्यादा का रहा और उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर RCB ने निर्धारित 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ 1 सफलता लगी।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार