India vs England Test: रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। क्रिकबज की खबर के अनुसार पाटीदार को विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह मौका मिला है, जो निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि पाटीदार को लेकर फिलहाल बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 

 
Advertisement

पाटीदार शानदार फॉर्म में हैं, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पिछले हफ्ते अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 151 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा लायंस के खिलाफ ही वॉर्मअप मैच में 111 रन बनाए थे।

Advertisement

साउथ अफ्रीका दौरे पर दिसंबर में वनडे सीरीज के दौरान पाटीदार ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस दौरान वह पारी की शुरूआत करने उतरे थे। लेकिन अगर टेस्ट मैच में उन्हें मौका मिलता है तो मिडल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आएंगे।

पाटीदार ने 55 फर्स्ट क्लास मैच की 93 पारियों में 45.97 की औसत से 4000 रन बनाए हैं। जिसमें 12 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।

पाटीदार को टीम में मौका मिलने के मतलब है कि मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को और इंतजार करना होगा, जिन्होंने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बता दें कि मंगलवार को रिंकू सिंह को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि पाटीदार को सीनियर टीम के बुलावे के बाद रिंकू को को जगह मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार