रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ विजयी शतक जड़कर सुर्खियों में छा गए। पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 12 चौकों औऱ 7 छक्कों की मदद से नाबाद 112 रनों की पारी खेली। अब खबर आई है कि आरसीबी के लिए आईपीएल 2022 खेलने के लिए पाटीदार ने अपनी खुद की शादी स्थगित कर दी।

Advertisement

हिंदी अखबार ‘प्रभातकिरण’ की खबर के अनुसार रजत के पिता मनोहर पाटीदार ने कहा कि इस महीने उनके बेटे की शादी होने वाली थी। लेकिन आरसीबी से बुलाबा आने के बाद मध्य प्रदेश का यह खिलाड़ी अपनी शादी स्थगित कर के मुंबई रवाना हो गया था। 

Advertisement

खबर के अनुसार अब 28 साल के रजत की शादी जुलाई के महीने में होगी। 

बता दें कि फरवरी में हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन में रजत पाटीदार का बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये था। इसके बावजूद भी किसी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई थी, आरबीसी ने भी नहीं जिसका वह पहला हिस्सा रह चुके थे। आईपीएल 2021 में बैंगलोर के लिए खेलते हुए पाटीदार ने चार मैचों में 17.75 की औसत और 114.52 के स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए थे।

आरसीबी ने लवनीथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर पाटीदार को टूर्नामेंट के बीच में टीम में जगह दी गई। उन्होंने इस सीजन सात मैच की छह पारियों में 55 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बना चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार