भारतीय टीम बेशक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार जीत दर्ज करती चली जा रही है लेकिन विराट कोहली का फॉर्म लंबे समय से टीम के लिए सिरदर्द बना हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ भी विराट का खराब फॉर्म जारी रहा और अब तो उनके 71वें अंतर्राष्ट्रीय शतक का इंतज़ार महज इंतज़ार बनकर रह गया है। ऐसे में अब एक बार फिर से वक्त आ गया है कि कोहली अपने बेसिक्स पर ध्यान दें।

Advertisement

ऐसा हम नहीं बल्कि विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) कह रहे हैं। कोहली के कोच ने दरख्‍वास्‍त की है कि विराट कोहली उनकी बचपन की अकादमी में दोबारा आएं ताकि वो अपना खोया आत्मविश्वास दोबारा से पा सकें। राजकुमार शर्मा ने खेलनीति यू-ट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान अपने शिष्य को लेकर काफी कुछ कहा। 

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने कहा, “"विराट को अपने बेसिक्स पर वापस आने की जरूरत है। मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि वो अकादमी में वापस आए। मैं कल से इस बारे में सोच रहा था और मैं उससे बात करने जा रहा हूं। जिस तरह का आत्मविश्वास उन्हें अकादमी में बल्लेबाजी करने के बाद मिलता है, उसे इसकी आवश्यकता है।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "वो वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है लेकिन दुर्भाग्य से, वो बहुत सावधानी से खेल रहा है। अगर वो थोड़ा और खुलकर बल्लेबाजी करना शुरू कर देता है, जैसे कि उसने अपने पूरे करियर में किया है, तो जल्द ही वो अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर वापस आ जाएगा। ऐसी विकेटों पर आपको अधिक जोखिम लेने की जरूरत होती है, जैसे ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने करके दिखाया है।"

आपको बता दें कि कोहली पिछले काफी समय से शतक नहीं लगा पाए हैं और उनका ये सूखा बढ़ता ही जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ भी तीन पारियों में विराट महज 27 की औसत से 81 रन बना पाए थे ऐसे में अब क्या पता अपनी अकैडमी लौटकर वो खोया आत्मविश्वास पा लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार