28 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल 2026 से पहले केकेआर के प्रैक्टिस मैच में एक मजेदार और शानदार फील्डिंग मोमेंट देखने को मिला। रमनदीप सिंह ने दौड़ते हुए डाइव लगाकर रिंकू सिंह का शानदार कैच लपक लिया। इस दौरान उनका ट्राउजर भी खिसक गया, लेकिन उन्होंने गेंद पर से ध्यान नहीं हटाया। यह कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के इंट्रा-स्क्वॉड मैच में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शुक्रवार (20 मार्च) को पर्पल नाइट्स और गोल्डन नाइट्स के बीच खेले गए इस प्रैक्टिस मुकाबले में रमनदीप सिंह ने फील्डिंग का शानदार और थोड़ा मजेदार नमूना पेश किया।

Advertisement

गोल्डन नाइट्स की पारी के दौरान रिंकू सिंह अच्छी लय में नजर आ रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे। इसी दौरान तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की फुल टॉस गेंद पर रिंकू ने मिड ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि शॉट में टाइमिंग सही नहीं थी और गेंद हवा में ऊंची चली गई।

मिड ऑन पर तैनात रमनदीप सिंह ने गेंद को हवा में जाते ही तेजी से दौड़ लगाई और सही समय पर डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। यह कैच जितना शानदार था, उतना ही मजेदार भी बन गया, क्योंकि डाइव लगाते वक्त उनका ट्राउजर थोड़ा खिसक गया। इसके बावजूद रमनदीप ने अपना फोकस नहीं खोया और गेंद को मजबूती से पकड़कर कैच पूरा किया। इस शानदार प्रयास के चलते रिंकू सिंह की पारी 25 गेंदों में 40 रन पर खत्म हो गई।

VIDEO:

अगर मैच की बात करें तो गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। टीम के लिए रिंकू सिंह के अलावा टिम सिफर्ट ने 13 गेंदों में 30 रन और आर एम्ब्रीस ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। वहीं बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने भी महज 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में पर्पल नाइट्स ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। अंगकृष रघुवंशी ने शानदार शतक जड़ते हुए 55 गेंदों में 103 रन बनाए और टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार