पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा ने धोनी की बल्लेबाजी पर ऐसा कहकर साधा निशाना

Updated: Sat, Nov 24 2018 11:16 IST
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा ने धोनी की बल्लेबाजी पर ऐसा कहकर साधा निशाना Images (Twitter)

24 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से धोनी को बाहर कर चयनकर्ताओं ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। टी- सीरीज से बाहर होने के पीछे एक मात्र कारण धोनी की बल्लेबाजी है।

ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने धोनी को अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है। रमीज राजा ने कहा कि धोनी अब पुराने वाले धोनी नहीं हैं जो अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई हैरानी वाले कारनामें कर डालते थे।

37 साल के धोनी को उनकी बल्लेबाजी में बदलाव की जरूरत है। इसके साथ - साथ रमीज राजा ने कहा कि धोनी का रूतबा हमेशा कमाल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर कायम रहा है। ऐसे में हर कोई उनसे पहले जैसी ही उम्मीद रखता है जो वर्तमान में धोनी नहीं कर सकते हैं।

इसके साथ - साथ रमीज राजा ने कहा कि धोनी को रिटायरमेंट कब लेना चाहिए ये फैसला उनपर ही छोड़ना  चाहिए। कोई दूसरा आकर ऐसा नहीं कह सकता है कि कब उन्हें रिटायरमेंट लेने चाहिए। भारतीय क्रिकेट के लिए धोनी ने जो किया है वो अतुलनिय है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें