24 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से धोनी को बाहर कर चयनकर्ताओं ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। टी- सीरीज से बाहर होने के पीछे एक मात्र कारण धोनी की बल्लेबाजी है।

Advertisement

ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने धोनी को अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है। रमीज राजा ने कहा कि धोनी अब पुराने वाले धोनी नहीं हैं जो अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई हैरानी वाले कारनामें कर डालते थे।

Advertisement

37 साल के धोनी को उनकी बल्लेबाजी में बदलाव की जरूरत है। इसके साथ - साथ रमीज राजा ने कहा कि धोनी का रूतबा हमेशा कमाल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर कायम रहा है। ऐसे में हर कोई उनसे पहले जैसी ही उम्मीद रखता है जो वर्तमान में धोनी नहीं कर सकते हैं।

इसके साथ - साथ रमीज राजा ने कहा कि धोनी को रिटायरमेंट कब लेना चाहिए ये फैसला उनपर ही छोड़ना  चाहिए। कोई दूसरा आकर ऐसा नहीं कह सकता है कि कब उन्हें रिटायरमेंट लेने चाहिए। भारतीय क्रिकेट के लिए धोनी ने जो किया है वो अतुलनिय है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार