Namibia T20I Tri-Series 2026: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच शनिवार, 29 अगस्त को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17.5 ओवर में 154 रनों का लक्ष्य हासिल करके जिम्बाब्वे को 5 विकेट से धूल चटाई थी। बताते चलें इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच जिम्बाब्वे के कैप्टन सिकंदर रज़ा थे जिन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन ठोके थे और अपने चार ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। 

SA vs ZIM T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 29 अगस्त 2026
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

Namibia Cricket Ground, Windhoek 5Pitch Report

विंडहोक की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है। यहां गेंद में उछाल और रफ्तार देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाज़ों की दिलचस्पी बनी रहती है। तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा सहायता नहीं मिलेगी। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को पिच से कुछ टर्न और पकड़ मिल सकती है।

SA vs ZIM T20 Head To Head Record

कुल - 09
साउथ अफ्रीका - 08
जिम्बाब्वे - 00
बेनतीजा - 01

SA vs ZIM T20 : Where to Watch?

नामीबिया टी20 ट्राई नेशनल सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

SA vs ZIM T20: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका की टीम से डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और डुआन जानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

South Africa vs Zimbabwe T20 Probable Playing XI

South Africa T20 Probable Playing XI: टोनी डी ज़ोरज़ी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कॉनर एस्टरहुइज़न, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, प्रेनेलन सुब्रायेन, डुआन जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), क्वेना मफाका, लुथो सिपाम्ला, नकोबानी मोकोएना।

Zimbabwe T20 Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), वेसली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, ग्रीम क्रेमर, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

South Africa vs Zimbabwe Today's Match Prediction

नामीबिया टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SA vs ZIM T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA vs ZIM Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Africa vs Zimbabwe Match Preview, Namibia T20 Tri Series

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार