भारतीय क्रिकेट टीम का अपने घर पर दबदबा जारी है और न्यूज़ीलैंड को वनडे सीरीज में हराकर भारत ने एक और घरेलू सीरीज जीत ली है। टीम इंडिया की इस जीत के बाद दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स टीम इंडिया के घरेलू सरज़मीं पर दबदबे की बात कर रहे हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चैयरमैन ने भी अपने सुर बदलते हुए भारत की तारीफ की है।

Advertisement

जब रमीज राजा पीसीबी के चेयरमैन थे तो वो भारतीय क्रिकेट टीम की बुराई कर रहे थे लेकिन अब जब उनकी कुर्सी चली गई है तो वो वापस से यूट्यूब की दुनिया में लौट आए हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर एक बार फिर से भारत की चापलूसी कर रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर उनकी चापलूसी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उनका दोगला चेहरा देखा जा सकता है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में आप फ्रेम में रमीज राजा के दो चेहरे देख सकते हैं जिसमें एक तरफ उनका वो बयान है जब वो पीसीबी के चेयरमैन थे और उन्होंने भारत पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट काफी आगे बढ़ रहा है और पाकिस्तान ने बिलियन डॉलर इंडस्ट्री वाली टीम को भी पीछे कर दिया है। रमीज का ये बयान तब आया था जब उन पर पीसीबी चेयरमैन पद की खुमारी चढ़ी हुई थी लेकिन इस वीडियो के दूसरे फ्रेम में आप उनका चापलूसी वाला चेहरा देख सकते हैं जिसमें वो टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो में राजा कह रहे हैं, भारत को भारत में हराना लगभग नामुमकिन हो गया है और ये चीज पाकिस्तान समेत उपमहाद्वीप की अन्य टीमों के लिए भी सीखने वाली बात है। रमीज राजा के इस बयान से आप उनके दोगलेपन का अंदाजा लगा सकते हैं। रमीज राजा की मौका परस्ती देखकर उन्हें फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं जब उनके पास पावर थी तो वो भारत की बुराई करते थे लेकिन जब अर्श से फर्श पर गिरे तो फिर भारत की चापलूसी पर उतर आए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार