पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज़ राजा ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर एक विवादित बयान दिया है। पूर्व पीसीबी अध्यक्ष रमीज़ राजा ने 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच के दौरान हाथ ना मिलाने वाले विवाद को लेकर आईसीसी रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की कड़ी आलोचना की। 

Advertisement

राजा ने कहा कि पाइक्रॉफ्ट इंडिया के फेवरिट हैं। इसीलिए वो ज्यादातर मैचों में मैच रेफरी बने रहते हैं। पीसीबी मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, राजा ने कहा, "एंडी पाइक्रॉफ्ट टीम इंडिया के लिए पसंदीदा हैं। उन्होंने 90 भारतीय मैचों में अंपायरिंग की है। मुझे लगता है कि वो उनके लिए एक स्थायी फिक्सर हैं। ये स्पष्ट और एकतरफा है और ऐसा किसी तटस्थ मंच पर नहीं होना चाहिए।"

Advertisement

पीसीबी ने बुधवार को एंडी पाइक्रॉफ्ट मामले पर एक कड़ा बयान जारी किया। मैच से पहले पाइक्रॉफ्ट का पीसीबी अधिकारियों से बंद दरवाजों के पीछे बात करने का वीडियो भी सामने आया। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "आईसीसी के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर और कप्तान से माफ़ी मांगी है। एंडी पाइक्रॉफ्ट ने भारत और पाकिस्तान के कप्तानों को मैच के दौरान हाथ मिलाने से रोक दिया था।"

बयान में आगे कहा गया, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एंडी पाइक्रॉफ्ट के कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एंडी पाइक्रॉफ्ट ने 14 सितंबर की घटना को गलत सूचना का नतीजा बताया और माफ़ी मांगी। आईसीसी ने 14 सितंबर के मैच के दौरान हुए आचार संहिता उल्लंघन की जाँच करने की इच्छा व्यक्त की है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "माफ़ी सिर्फ़ गलत सूचना के लिए मांगी गई है और आईसीसी अपनी जांच तभी शुरू करेगा जब पीसीबी पाइक्रॉफ्ट की गलती के बारे में और सबूत पेश करेगा।" आईसीसी ने स्पष्ट किया कि पाइक्रॉफ्ट को इस पूरी घटना में 'दोषी नहीं' पाया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार