पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन Ramiz Raja अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान में होनी है इसको लेकर माहौल गरमाया हुआ है। क्योंकि इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान जाए इस बात की संभावना काफी कम है। रमीज राजा ने एक बार फिर से भारत को गीदड़ भभकी दी है।

Advertisement

रमीज राजा ने कहा, 'ACC(एशियन क्रिकेट काउंसिल) ने हमें एशिया कप की मेजबानी का अधिकार दिया है। उसके बाद इंडिया कहता है हम नहीं आएंगे। तो मैं मान सकता हूं कि उनका एक पॉलिटिकल रिजन हो सकता है कि वो ना आंए। मगर एशिया कप हमसे लेके न्यूट्रल वेन्यू पे जाना…ये नहीं होने वाला। इसके बाद जो भी हम करेंगे उसके हिसाब से करेंगे।'

Advertisement

जब किसी ने पूछा कि क्या पीसीबी भारत के अलावा अन्य टीमों के साथ एशिया कप की मेजबानी कर सकता है, तो रमीज राजा ने कहा कि वो मेजबान हैं और वे जो चाहें कर सकते हैं। रमीज राजा ने कहा, 'नहीं क्यों नहीं कर सकते। मगर हम तो उपलब्ध हैं ना। ये तो हमारा अधिकार है। ये तो हम कुछ ऐसी चीजें पूछ रहे हैं कि हमें मिली नहीं हो और हम जोर लगा रहे हों।

इसके बाद जब एक अन्य व्यक्ति ने हस्तक्षेप किया कि क्या होगा अगर श्रीलंका और बांग्लादेश भी बाहर हो जाते हैं, तब रमीज राजा ने यह कहकर जवाब दिया एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर अगर स्थानांतरित किया जाता है तो पाकिस्तान नहीं खेलेगा।

Advertisement

रमीज राजा ने कहा, 'तो वो नहीं आते तो नहीं आएं। लेकिन, अगर यह (एशिया कप) बाहर यानी न्यूट्रल वेन्यू पर होता है तो हम नहीं खेलेंगे।' रमीज राजा के इस बयान पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि भारत भी बगैर पाकिस्तान के वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कर लेगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार