रमीज राजा (Ramiz Raza) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का नए अध्यक्ष बनाया गया है। रमीज राजा मीडिया के सवालों का खुलकर जवाब दे रहे हैं और अपने कट्टर प्रतिद्वंदी भारत के बारे में तो उनके मुंह से फूल ही बरस रहे हैं। रमीज राजा घुमाफिराकर आईपीएल या फिर इंडियन क्रिकेट को सवालों के बीच में ले ही आते हैं।

Advertisement

इस बीच ARY News के साथ बातचीत करते हुए रमीज राजा ने कहा, 'आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पैसे के कारण अपना डीएनए बदल लिया है, वे भारत के खिलाफ खुशी से और बिना आक्रामक रुख के खेलते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेटरों पर दबाव होता है क्योंकि अब वे अपने आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट को बचाना चाहते हैं जहां उन्हें बहुत सारा पैसा और ऐड-ऑन मिलते हैं।'

Advertisement

रमीज राजा ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को लेकर भी रिएक्शन दिया था। रमीज राजा ने कहा, 'न्यूजीलैंड भाग गया (मैं यही कहूंगा) और इंग्लैंड ने भी उसी राह को अपनाया। उन दोनों ने हमारे साथ गलत किया है।' वहीं भारत के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा टीम इंडिया ने पाकिस्तान टीम से सभी अच्छी रणनीतियां अपनाई और अपनी टीम को मजबूत बनाया।

बता दें कि रमीज राजा ने पाकिस्तान की ओर से 57 टेस्ट और 198 एकदिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उनके नाम 2833 रन हैं, वहीं वनडे में उन्होंने 5841 रन बनाए हैं। रमीज राजा ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 1997 में पाकिस्तान के लिए खेला था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार