पटियाला, 13 फरवरी| शाहबाज अहमद के सात विकेटों की बदौलत बंगाल ने यहां जारी रणजी ट्रॉफी के राउंड नौ मैच के दूसरे दिन गुरुवार को पंजाब को 151 रन पर ऑलआउट कर कर दिया। बंगाल ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 199 रन का स्कोर बना लिया है और उसे अब तक 186 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है।

Advertisement

बंगाल के लिए उसकी दूसरी पारी में मनोज तिवारी ने 65, अर्नब नंदी ने 51, आशुतोष मजुमदार ने 26 और श्रीवत्स गोस्वामी ने 24 रनों का योगदान दिया। स्टंप के समय ऋतिक चटर्जी तीन और रमेश प्रसाद छह रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब की ओर से कृष्ण अलांग ने पांच और सिद्धार्थ कौल तथा विनय चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, पंजाब की टीम अपनी पहली पारी में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब के लिए रोहन मारवा ने 48, अनमोल मल्होत्रा ने 44 और कप्तान मंदीप सिंह ने 29 रनों का योगदान दिया। बंगाल के लिए शाहबाज अहमद ने सात और आकाशदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार