11 जनवरी। तेज गेंदबाज सूर्यकांत प्रधान के बेहतरीन छह विकेटों के दम पर ओडिशा ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 के एलीट ग्रुप-सी मैच के पहले दिन शनिवार को मेजबान हरियाणा को मात्र 90 रन पर ढेर कर दिया।

Advertisement

ओडिशा ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 141 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 51 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। टीम के बिप्लव सामंत्रे 97 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 45 और सुजीत लेंका 68 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

उनके अलावा देबाशीष सामंत्रे ने पांच, शंतानु मिश्रा ने 17, कप्तान सुभरांशु सेनापति ने 12, गोविंद पोद्दार ने दो और राजेश धुपेर ने 24 रन बनाए। हरियाणा की ओर से कप्तान हर्षल पटेल ने दो और आशीष हुड्डा, अजीत चहल तथा टिनु कुंडु ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, हरियाणा की टीम प्रधान की घातक गेंदबाजी के आगे 90 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए ओपनर शुभम रोहिल्ला ने सर्वाधिक 20, प्रमोद चंडिला ने 16, टिनु कुंडु ने नाबाद 15 आशीष हुड्डा ने 12 और अंकित कुमार ने 10 रन बनाए। ओडिशा के लिए प्रधान के छह विकेटों के अलावा राजेश मोहंती ने दो और बसंत मोहंती तथा पप्पु रॉय ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार