Suryakant pradhan
Advertisement
रणजी ट्रॉफी : सूर्यकांत प्रधान के 'छक्के' से हरियाणा 90 पर ढेर, जबाव में ओडिशा पांच विकेट पर 141 रन
By
Vishal Bhagat
January 11, 2020 • 21:16 PM View: 1040
11 जनवरी। तेज गेंदबाज सूर्यकांत प्रधान के बेहतरीन छह विकेटों के दम पर ओडिशा ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 के एलीट ग्रुप-सी मैच के पहले दिन शनिवार को मेजबान हरियाणा को मात्र 90 रन पर ढेर कर दिया।
ओडिशा ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 141 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 51 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। टीम के बिप्लव सामंत्रे 97 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 45 और सुजीत लेंका 68 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Advertisement
Related Cricket News on Suryakant pradhan
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 13 hours ago