टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल ने कहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी से गुगली गेंद करना सीखा है। चहल के इस पोस्ट पर राशिद खान और हार्दिक पंड्या ने उनके मजे लिए हैं।

Advertisement

वीडियो में चहल कह रहे हैं, दोस्तों हर स्पिनर को शादी कर लेनी चाहिए। इस पर धनश्री कहती हैं, शादी तो ठीक है, लेकिन हर स्पिनर को क्यों? तब चहल कहते हैं, क्योंकि मैंने गुगली डालना तो अपनी वाइफ से ही सीखा है। राशिद खान ने चहल के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई मुझे तो शादी के बगैर गुगली याद है।'

Advertisement

राशिद के इस कमेंट पर हार्दिक ने भी मजे लिए और हंसने वाली एक इमोजी पोस्ट की है। मालूम हो कि भारत में टिकटॉक के बैन होने से पहले युजवेंद्र चहल को अक्सर कोई ना कोई फनी वीडियो पोस्ट करते हुए देखा गया था।  टिकटॉक स्टार के नाम से मशहूर चहल अब फैंस से टिकटॉक के देशी वर्जन एमएक्सटकाटक पर आने की अपील कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। धनश्री वर्मा कोरियोग्राफर और मशहूर यूट्यूबर हैं। धनश्री वर्मा की टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन और श्रेयस अय्यर के साथ डांस वाला वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इसके अलावा भी वह कोई ना कोई वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार