आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को दुबई में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। हालांकि इस मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हार मिली। इसे लेकर अफगानिस्तान का स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने देश और दुनियाभर के फैंस से माफी मांगी है।

Advertisement

शुक्रवार को हुए मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 47 गेंदों पर 51 रन और आसिफ अली ने 7 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

इस हार के बाद अफगान क्रिकेट फैंस से माफी मांगते हुए लेग स्पिनर ने कहा कि टीम ने उन्हें निराश किया।

राशिद खान ने ट्विटर पर लिखा, सभी दुनियाभर के फैंस से मैं माफी मांगता हूं क्योंकि हमने आपको निराश किया। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले मैचों के लिए आपका समर्थन और दुआ हमाने लिए जरूरी होगी।

अफगानिस्तान अपना तीसरा मुकाबला रविवार (31 अक्टूबर) को आबू धाबी के मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। नामीबिया ने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड को मात दी है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार