अफगानिस्तान के कप्तान औऱ स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने शुक्रवार (16 मार्च) को आयरलैंड के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया। करीब 4 महीने बाद अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे राशिद ने अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए औऱ पॉल स्टर्लिंग, कर्टिस कैम्फर औऱ गैरेथ डेलनी को अपना शिकार बनाया।

 
Advertisement

इन 3 विकेट के साथ राशिद ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेट बन गए हैं। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 191 मैच की 190 पारियों में राशिद के 350 विकेट हो गए हैं।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट के मामले में दूसरे स्थान पर मोहम्मद नबी हैं, जिनके नाम 269 विकेट दर्ज हैं।

बता दें कि भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से राशिद पीठ की चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे। लंदन में हुई सर्जरी के बाद उन्होंने ठीक होकर इस सीरीज से मैदान पर वापसी की है। 

हालांकि बतौर कप्तान राशिद की वापसी अच्छी नहीं रही, क्योंकि इस मैच में अफगानिस्तान को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड ने हैरी टैक्टर (नाबाद 56) की धमाकेदार पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए।

Also Read: Live Score

Advertisement

इसके जवाब में अफगानिस्तान 18.4 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई।आयरलैंड के लिए बेंजामिन वाइट ने 4 विकेट, जोशुआ लिटिल ने 3 विकेट, बैरी मैकआर्थी ने 2 विकेट और मार्क अडायर ने 1 विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार