गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में राशिद खान और कैमरून ग्रीन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। एक ही ओवर में राशिद ने ग्रीन को दो बार चकमा दिया, जहां पहले मौका छूट गया, लेकिन अगली ही गेंद पर जोस बटलर ने कमाल का कैच लपक लिया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार (17 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। इस मुकाबले में एक ओवर के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जब राशिद खान ने अपनी चतुर गेंदबाज़ी से कैमरून ग्रीन को लगातार दो गेंदों पर चकमा दिया।

दरअसल, पारी के आखिरी ओवर में राशिद खान ने पांचवीं गेंद पर राशिद ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर ग्रीन आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकल गई। विकेटकीपर जोस बटलर के पास उन्हें स्टंप करने का आसान मौका था, लेकिन वह गेंद को सही तरीके से पकड़ नहीं पाए और ग्रीन बच निकले।

हालांकि, अगली ही गेंद पर राशिद ने फिर से ग्रीन को फंसाया। इस बार ग्रीन ने ऑफ साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर की ओर चली गई। इस बार जोस बटलर ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच लपक लिया। इस तरह कैमरून ग्रीन की शानदार पारी का अंत हुआ।

VIDEO:

कैमरून ग्रीन ने इस मुकाबले में 55 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेकिन जीत के लिए यह रन काफी नहीं रहे। गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के चलते टीम ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार