अफगानिस्तन के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले अपने टॉप-5 T20 खिलाड़ी चुने हैं। जिसमें उन्होंने दो भारतीय खिलाड़ियों और न्यूजीलैंड,साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी को जगह दी है। उन्होंने इस लिस्ट में खुद को शामिल नहीं किया है। बता दें कि राशिद टी-20 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार हैं। 

Advertisement

राशिद की लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली का है। कोहली ने पुरुष टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 3159 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम टी-20 में कुल 10136 रन दर्ज हैं। राशिद ने कहा कि विकेट चाहे कैसी भी हो, कोहली उस पर अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं। 

Advertisement

इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स के अपने साथी खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को चुना है। जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 1805 रन औऱ टी-20 में 5429 रन बनाए हैं। राशिद ने उन्हें शांत स्वभाव के चलते विलियमसन को चुना है। 

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स भी इस लिस्ट में हैं। राशिद ने कहा, “ एक विस्फोटक बल्लेबाज, जो किसी भी स्टेज पर, किसी भी विकेट, किसी भी गेंदबाज के खिलाफ और कोई भी शॉट खेल सकते हैं। एक कप्तान के तौर पर आप उन्हें अपनी टीम में रखना पसंद करेंगे।”

राशिद के दो अंतिम खिलाड़ी वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या है। राशिद ने कहा, “ ये दो मेरे प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे, जो जब मुझे जरूरत होगी तो आखिरी चार-पांच ओवरों में 80-90 रन बना सकते हैं। यह दोनों खिलाड़ी आपका काम आसान बना देते हैं। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

राशिद 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम का हिस्सा हैं। सुपर 12 टीम का पहला मुकाबला अफगानिस्तान की टीम अपना पहला मुकाबला 25 अक्टूबर को ग्रुप भी में पहुंचने वाली क्वालीफायर टीम के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तान (29 अक्टूबर), फिर दूसरी क्वालीफारय टीम, भारत (3 नवंबर), न्यूजीलैंड (7 नवंबर) से टक्कर होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार