अफगानिस्तान और ज़िम्बाबवे के बीच अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अफगानी स्पिनर राशिद खान ने एक खास कारनामा किया।

Advertisement

राशिद ने इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 99.2 ओवर गेंदबाजी की है साल 1998 के बाद सबसे ज्यादा है। साथ ही 21वीं सदी में किसी एक मैच में इतने ओवर तक गेंदबाजी करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बनें।

Advertisement

23 साल पहले यह कारनामा श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने मैच में कुल 113.5 ओवर फेंके थे। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर हुए उस मुक़ाबले में मुरलीधरन ने कुल 113.5 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 41 मेडेन ओवर शामिल है। इस दौरान मुरलीधरन ने 16 विकेट भी हासिल किए थे।

पहली पारी में राशिद खान ने 4 विकेट हासिल किए थे वहीं दूसरी में 7 विकेट।

मजेदार बात यह है कि इस मैच में कुल 99.2 ओवर फेंके है। जबकि पिछले दो बिग बैश लीग के सीजन में उन्होंने कुल मिलाकर 94.2 ओवर ही फेंके थे।

बता दें कि राशिद खान पिछले कुछ साल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले साल वो अगस्त के महीनें सीपीएल, बाद में फिर आईपीएल, बीबएल, पीएसएल, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज और अब अपने जिमबाब्वे के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज। इतने क्रिकेट के बावजूद उन्होंने अपनी फिटनेस का बना कर रखा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार