Rashid Khan Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 13वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA vs AFG) के बीच बुधवार, 11 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगान टीम के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 साल के राशिद खान टी20 फॉर्मेट में अब तक 516 मैचों की 511 पारियों में 697 विकेट चटका चुके हैं। यानी यहां से वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले में 3 विकेट और चटकाते हैं तो इस फॉर्मेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बताते चलें कि राशिद के अलावा टी20 क्रिकेट में दुनिया के किसी भी दूसरे गेंदबाज़ ने 650 विकेट तक नहीं लिए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो हैं जिनके नाम 582 मैचों की 546 पारियों में 630 विकेट दर्ज हैं।

टी20 में सर्वाधिक विकेट

  • राशिद खान - 516 मैचों की 511 पारियों में 697 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो - 582 मैचों की 546 पारियों में 631 विकेट
  • सुनील नारायण - 583 मैचों की 573 पारियों में 613 विकेट
  • इमरान ताहिर - 448 मैचों की 431 पारियों में 572 विकेट
  • आंद्रे रसेल - 448 मैचों की 431 पारियों में 572 विकेट

इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि राशिद साउथ अफ्रीका के तीन विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वो टी20 वर्ल्ड कप में अपने 41 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ इस टूर्नामेंट के इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे।

फिलहाल वो इस लिस्ट में 24 मैचों में 38 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं। वहीं नंबर-1 बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (50), नंबर-2 श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा (20 मैचों में 40 विकेट), और नंबर-3 की पॉजिशन पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (34 मैचों में 39 विकेट) मौजूद हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान का पूरा स्क्वाड: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), शाहिदुल्लाह कमाल, मुजीब उर रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), फजलहक फारूकी, नूर अहमद, जियाउर रहमान शरीफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार