Rashid Khan Surpasses Bhuvneshwar Kumar: एशिया कप 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने गज़ब का इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ का ताज अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

एशिया कप 2025 के नौवें मुकाबले में मंगलवार (16 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने थे। इस मैच में राशिद खान ने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। उन्होंने भारत के भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ते हुए टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए।

Advertisement

इस मैच से पहले राशिद के नाम 12 विकेट थे और वह भुवनेश्वर के 13 विकेट के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम पीछे थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ राशिद ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके और कुल 14 विकेट के साथ ऑल-टाइम लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने पहले सैफ हसन को गूगली पर बोल्ड किया और फिर शमीम हुसैन को एलबीडब्ल्यू कर दिया।

टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट:

  • राशिद खान – 14 विकेट (10 मैच)
  • भुवनेश्वर कुमार – 13 विकेट (6 मैच)
  • अमजद जावेद – 12 विकेट (7 मैच)
  • वानिंदु हसरंगा – 12 विकेट (8 मैच)
  • हार्दिक पांड्या – 12 विकेट (10 मैच)

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाए। ओपनर तंजीद हसन ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक जमाया और 52 रन बनाए। वहीं, सैफ हसन ने 30 रन और तौहीद हृदोय ने 26 रन का योगदान दिया।

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और नूर अहमद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 1 विकेट झटका।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत लड़खड़ाती रही। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने जरूर 35 रन बनाए और मिडिल ऑर्डर में उमरजई ने भी 30 रनों की पारी खेली, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 18वें ओवर तक मैच कड़ा बना रहा, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान ने 19वें ओवर में राशिद खान(11 गेंदों में 20 रन) और अल्लाह गजनफर(0) को लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर बाज़ी पलट दी। नूर अहमद ने आखिर में कोशिश की, लेकिन अफगानिस्तान 20 ओवरों में 146 रन ही बना पाया।

बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन और नसुम अहमद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सुपर-4 की रेस को और रोमांचक बना दिया है। अब गुरुवार (18 सितंबर) को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला ग्रुप-बी का आखिरी लीग मैच तय करेगा कि ग्रुप-बी से कौन सी दो टीमें सुपर-4 में जगह बनाएंगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार