अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने बिग बैश लीग में भी सनसनी मचा दी है। जी हां, बुधवार यानि 12 जनवरी को उन्होंने इस सीज़न के अपने आखिरी मैच में धमाका करते हुए 6 बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई। एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला गया ये मुकाबला राशिद के करियर का 300वां पेशेवर टी20 मैच भी था।

Advertisement

राशिद खान ने ब्रिस्बेन हीट की बल्लेबाज़ी को तहस-नहस करते हुए अपने चार ओवरों में 17 रन देकर 6 विकेट लिए। इस करिश्माई प्रदर्शन के चलते वो बीबीएल में छह विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। इस जीत के साथ ही एडिलेड स्ट्राइकर्स ने तीसरी जीत दर्ज की और अब वो नीचे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि राशिद खान को अपने पहले ओवर में 11 रन पड़े थे , लेकिन कप्तान पीटर सिडल ने अपने गेंदबाज पर पूरा भरोसा दिखाया और इसके बाद ऐसी आंधी आई जो 4 ओवरों में 6 बल्लेबाज़ों को अपने साथ उड़ा ले गई। राशिद के इस धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से स्ट्राइकर्स ने ये मैच 71 रनों से जीत लिया।

आपको बता दें कि इस मैच में ब्रिस्बेन की तरफ से खेलने वाले मुजीब उर रहमान भी अब नेशनल ड्यूटी के चलते बीबीएल बीच में ही छोड़ रहे हैं और दूसरी तरफ राशिद खान के जाने से स्ट्राइकर्स की टीम को बड़ा झटका लगने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार