Rashid Khan Unwanted Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के अफगानी स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) की जमकर कुटाई हुई और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सामने सिर्फ 2 ओवर डालकर बिना कोई विकेट लिए 45 रन लुटा दिए। गौरतलब है कि इसी के साथ उनके नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

Advertisement

राशिद के करियर का सबसे खराब इकोनॉमी वाला ओवर: मुल्लांपुर के मैदान पर क्वालीफायर-2 में राशिद खान ने 22.50 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की। ये राशिद के करियर का सबसे खराब इकोनॉमी वाला मुकाबला रहा, जहां उन्होंने कम से कम दो ओवर डाले हो। इससे पहले उन्होंने साल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने अहमदाबाद के मैदान पर 18 की इकोनॉमी से बिना कोई विकेट लिए 2 ओवर में 36 रन खर्चे थे।

Advertisement

IPL प्लेऑफ में सबसे खराब ओवर: राशिद खान ने PCA स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के लिए 20वां ओवर डाला जिसमें उन्होंने पूरे 27 रन दे दिए। ये पूरे IPL इतिहास के सभी प्लेऑफ में किसी स्पिनर द्वारा फेंका गया सबसे महंगा ओवर है। उन्होंने रवि बिश्नोई के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने साल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने कोलकाता में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में इतने ही रन (एक ओवर) खर्चे थे। बताते चलें कि ये IPL प्लेऑफ के इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा सबसे महंगा ओवर भी है।

IPL 2026 में ऐसा रहा प्रदर्शन: भले ही राजस्थान के सामने मुल्लांपुर में राशिद अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित नहीं कर पाए, लेकिन कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि वो गुजरात टाइटंस की बड़ी ताकत में एक हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में भी अपने बॉलिंग से टीम के लिए अहम योगदान किया है और अब तक 16 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। वो कगिसो रबाडा (16 मैचों में 28 विकेट) के बाद टूर्नामेंट में GT के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL19 का क्वालीफायर-2 मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (47 गेंदों पर 96 रन) की शानदार पारी के दम पर 215 रनों का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर टांगा। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस के लिए कैप्टन शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 104 रनों की शतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसी के दम पर टीम ने 18.4 ओवर में 215 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। यानी उन्हें भी फाइनल का टिकट मिल गया है और अब वो खिताबी जंग के लिए अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ते नज़र आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार