राशिद खान (Rashid Khan) के ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद पर ससेक्स ने मंगलवार (24 अगस्त) को खेले गए टी-20 ब्लास्ट 2021 के पहले क्वार्टर फाइनल में यॉर्कशायर को 5 विकेट से हरा दिया। यॉर्कशायर से जीत के लिए मिले 178 रनों के लक्ष्य को ससेक्स ने दो गेंद बाकी रहते हुए जीत लिया।

Advertisement

राशिद जब बल्लेबाजी करने आए तो ससेक्स को 21 गेंदों में 43 रनों की दरकार थी। जिसके बाद राशिद ने 9 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 27 रनों की पारी खेली। जिसमें तीन चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस दौरान राशिद ने एक बेहतरीन हेलीकॉप्टर शॉट भी जड़ा। 

Advertisement

राशिद ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 4 ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट अपने खाते में डाला। 

इसके अलावा ससेक्स के लिए कप्तान ल्यूक राइट ने 39 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यॉर्कशायर ने निर्धारित 20 ओवरों में टॉम कोहलर-कैडमोर (55) और गैरी बैलेंस (55) के अर्धशतकों के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

बता दें कि राशिद ससेक्स के लिए आगे के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। उनका परिवार अभी अफगानिस्तान में फंसा हुआ है। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालत बहुत खराब हैं, जिसके कारण राशिद अपने परिवार को लेकर बहुत परेशान हैं।

Advertisement

हाल ही में खत्म हुए द हर्डेंड टूर्नामेंट में वह ट्रेंट रॉकेट्स की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर केविन पीटरसन को बताया था कि वह अपने परिवार को लेकर बहुत चिंतित हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार